झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता खत्म किये जाने के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने संकल्प सत्याग्रह के तहत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम नरेश त्रिवेदी ‘बड़े भैया’ के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल झा की अध्यक्षता में सभा की जिसमें मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों का पुरजोर विरोध किया गया।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बुंदेलखंड विश्व विधालय डा, सुनील तिवारी ने मुख्य वक्ता के रुप मे विचार व्यक्त करते हुये कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है देश मे आर्थिक व राजनैतिक अराजकता का माहौल है।लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रा रही है। मुख्य अथिति के रुप में बोलते हुये राम नरेश त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्षों से भर हुआ है। ब्रिटिश हुकुमत को उखाड़ फेकनें वाली कांग्रेस किसी तानाशाह को टिकने नही देगी।
अध्यक्षयीय सम्बोधन में अनिल झा ने कहा कि मोदी सरकार ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खारिज करा कर यह सिद्ध कर दिया है कि वह राहुल गांधी के सत्य से घबराई हुई है। सभा को पी सी सी सदस्य नीता अग्रवाल, राजकुमार सेन, भरत राय, शफीक अहमद मुन्ना, हरिओम श्रीवास ,घनश्याम दास वर्मा, अनु श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, राजीव जैन, अरुण शर्मा, मो रशीद मन्सूरी ,वसीमउद्दीन, रोवेश खान, सूरज प्रकाश राय, हजरत खान, गौरव कंचन, वीरेंद्र झां , दयाल दास डोंगरे आदि मौजूद रहें । सभा का संचालन अमीर चंद आर्य ने किया और अंत में शाहरुख खान ने आभार व्यक्त किया।