सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु 12 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान

0
10

झांसी। रेल मंडल में 04 मई  को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए 12 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। रेल संचालन के दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता, सजगता एवं तत्परता से संभावित अनियमितताओं को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन संभव हो सका। कर्मचारियों के इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का विवरण निम्नानुसार है —

1.श्री मनीष साहू – उप स्टेशन प्रबंधक / तालबेहट
2.श्री ताहिर आलम – वरिष्ठ गुड्स गार्ड / झांसी
3.श्री शिवबहादुर सिंह – गुड्स ट्रेन मैनेजर / बांदा
4.श्री आलोक साहू – कांटेवाल/ बबीना
5.श्री नाहर सिंह मीना – लोको पायलट गुड्स / ग्वालियर
6.श्री सुर्देश मीना – सहायक लोको पायलट / ग्वालियर
7.श्री दीपक कुमार – लोको पायलट मेल / झांसी
8.श्री इरफान खान – वरिष्ठ सहायक लोको पायलट / झांसी
9.श्री राजेन्द्र कुमार सिंह – लोको पायलट गुड्स / झांसी
10.श्री हरिशंकर प्रजापति – वरिष्ठ सहायक लोको पायलट / झांसी
11. .श्री मो. साजिद अली – लोको पायलट गुड्स / झांसी
12.श्री देवेंद्र कुमार – सहायक लोको पायलट / झांसी

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन,सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here