प्री-म्योचोर डिलेवरी के बाद नवजात की मौत

झांसी। लगभग 17 वर्षीय नावालिग किशोरी से उसके रिश्ते का भाई करता रहा रेप। रेप पीड़िता की प्री-म्योचोर डिलेवरी के बाद नवजात की झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पर निवाड़ी मप्र पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

रिश्तों को कलंकित करने वाली सनसनी खेज घटना सीमावर्ती मप्र के निवाड़ी में शसामने आई है। पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भाई ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर लगातार से रेप किया। इससे वह प्रेग्नेंट हो गई । 7 माह बाद जब पता चला तो बलात्कारी ने गर्भपात की दवा खिला दी। इससे नाबालिग के ब्लीडिंग हो गई। परिजन लड़की को जिला अस्पताल निबाड़ी ले गए। वहां डॉक्टरों ने डिलेवरी कराई। नवजात प्री-म्योचोर था, हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 6 अप्रैल की सुबह नवजात की मौत हो गई। लड़की के बयान पर निवाड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया गया है कि पीड़िता अपनी बड़ी बहन और दादी के साथ घर पर रहती है। माता-पिता ग्वालियर में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पीड़िता के चाचा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले विजय कुशवाहा का घर पर आना जाना था। उसने बहला फुसलाकर पीड़िता से रेप किया। पिछले करीब एक साल से वह लगातार पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई।

जांच पड़ताल में पता चला कि जब आरोपी विजय को जानकारी हुई कि लड़की गर्भवती है तो उसने गर्भपात की दवा लाकर लड़की को दे दी। 5 में से 3 गोली लड़की खा चुकी थी। इससे बुधवार शाम को लड़की को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों को प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी नहीं थी। वह हालत बिगड़ते देख लड़की को निबाड़ी जिला अस्पताल ले गए। परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने बताया कि लड़की गर्भवती है और डिलेवरी होगी। रात करीब 10 बजे लड़की ने प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया था। इस पर बच्चे को झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया, किंतु उसकी आज सुबह मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया है।

निवाड़ी के महिला थाना प्रभारी रजनी सिंह ने मीडिया को बताया कि लड़की के बयान पर विजय कुशवाहा के खिलाफ धारा 376(2)(N), 315, पॉक्सो एक्ट की धारा 5-6 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।