झांसी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस झांसी जिले के प्रत्येक मंडल में ध्वजारोहण के साथ  गर्मजोशी से मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जमना कुशवाहा व मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुऐ। भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण हुआ! साथ ही वंदे मातरम गीत भी गाया गया। सुबह 9:00 भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया जिसमें जिले के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता वा जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी भारी संख्या पर उपस्थित हुए तथा ध्वजारोहण के साथ वंदे मातरम गीत महिला मोर्चा द्वारा गाया गया तथा संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि भी की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी आज एक ऐसी पार्टी है जहां हर वर्ग का सम्मान सुरक्षित है हर कार्यकर्ता अपनी ऊंचाइयों अपने कार्यों के माध्यम से व संगठन की नीतियों से अगर कार्य करता है तो निश्चित ही अपना एक स्थान बना पाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के माध्यम से ऐसे ऐसे कार्यकर्ता व नेता देश को दिए हैं और उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय नीतियों को ध्यान में रखते हुए देश के लिए बहुत कार्य किए हैं तथा देश का नाम विश्व पटल पर विश्व गुरु बनने की दिशा में है ऐसे नेता है सर्वप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे कार्य कर रहे हैं जो आज एक मिसाल साबित की है जनता के बीच में और जनता का भी भारतीय जनता पार्टी के साथ लगाव हो चला है इसलिए कुछ राज्यों को छोड़कर संपूर्ण भारत वर्ष में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है हमारे संगठन का एक ही सिद्धांत सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास।
इस अवसर पर उपस्थित रहे शिक्षक विधायक डॉक्टर बाबूलाल तिवारी ,पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, झांसी जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, चिरगांव अध्यक्ष राजकांतेश वर्मा, प्रदीप सरावगी, संतोष सोनी, श्याम जी गुप्ता मनमोहन गेड़ा, नंदकिशोर भीलवारे, अमित साहू, शैलेंद्र प्रताप सिंह ,अंकुर दिक्षित ,मनोज गुप्ता ,प्रियांशु डे ,सौरव मिश्रा, रोहित गोठनकर ,अमित चिरवरिया ,लखन कुशवाह ,सुरेंद्र विश्वकर्मा, संजय लॉन्ग सन ,चित्रा सिंह ,किरण बुक सेलर, संजीव पटेरिया, अमर सिद्ध, बालमुकुंद अग्रवाल ,संजय आनंद, सुमन पुरोहित ,नीता अवस्थी, मीनू राजावत, ममता साहू लश्करी, जगदीश साहू ,दिनेश प्रताप सिंह बंटी बुंदेला ,डॉक्टर कुबेर नाथ मिश्रा ,अमित श्रीवास्तव ,संजय आनंद ,ऋषि सैनी ,अभिषेक जैन ,नागेंद्र पाल ,जितेंद्र तोमर ,अंकित साहू ,पलविंदर सिंह नंदा, अरविंद राजपूत आदि उपस्थित रहे।