झांसी। समाजवादी पार्टी के नगर निकाय और नगर निगम चुनाव प्रभारी एमएलसी मानसिंह यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी झांसी नगर निगम में अपना महापौर प्रत्याशी और वार्ड पार्षद को जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा की सभी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को जीतने का कार्य करेंगे।

यहां मीडिया से रूबरू होते हुए मानसिंह ने पार्टी से बागी हुए निर्दलीय नामांकन करने वाले डॉ रघुवीर चौधरी की वापसी कराते हुए कहा की वह बागी नही सच्चे समाजवादी हैं और समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी सतीश जतारिया का समर्थन करते हुए उन्हें जीत दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी हाई कमान ने सतीश जतारिया पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा से व्यापारी वर्ग सहित कई लोग नाराज है। इसका फायदा समाजवादी पार्टी को मिलेगा। पार्टी हाई कमान का आदेश है की तीस वार्ड में हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, सभी जीत कर आयेंगे। इसके लिए पूरी रणनीति के साथ समाजवादी पार्टी मैदान में उतरी है और जीत हासिल करेगी। भाजपा की नीतियां जो रही उन्हे जनता जान चुकी है, रोजगार, काला धन वापस, खुश हाली का डंका बजेगा यह वादे थे जो पूरे नही हुए। भाजपा में जीएसटी के माध्यम से व्यापारियों का उत्पीड़न किया, कुकिंग गैस के दाम बढ़ गए। स्थानीय मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि महापौर प्रत्याशी सतीश जतारिया जीते तो नगर निगम की जनहितकारी सभी योजनाएं संचालित की जाएगी। गरीब मजदूरों, रेडी पटरी वालों का शोषण नही होने दिया जाएगा।

उन्होंने डॉक्टर रघुवीर चौधरी द्वारा निर्दलीय नामांकन वापस लेने के कारण पर बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से खुश होकर उन पर विश्वास रखते हुए डॉक्टर रघुवीर चौधरी ने अपना नामांकन वापस लिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी सतीश जतारिया, सीताराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला, अजय सूद आदि उपस्थित रहे। इस दौरान कई बड़े नेता व अल्पसंख्यक नेताओं की गैरमौजूदगी सवाल छोड़ गयी।