झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्टेशन मास्टर्स डे मनाया गया। इसी क्रम में झांसी मंडल आइस्मा द्वारा डाउन यार्ड शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर्स द्वारा अमर शहीद स्वर्गीय कॉमरेड शिवन पिल्लई को याद किया। इस दौरान बताया गया कि कॉमरेड शिवन पिल्लई के वलिदान दिवस 25 फरवरी को मास्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर कॉमरेड शिवन पिल्लई के चित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित करके सभी स्टेशन मास्टर द्वारा श्रंद्धाजलि दी गई। आइस्मा के केंद्रीय उपाध्यक्ष ए एन तिवारी द्वारा बताया गया कि किस तरह कॉमरेड शिवन पिल्लई द्वारा स्टेशन मास्टर्स के लिए एलिमेंट आफ रनिंग अलाउंस की परिकल्पना करके उसे स्टेशन मास्टर्स की प्रमुख मांग के रूप में प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा वर्दी भत्ता हेतु किये गए ऐतिहासिक संघर्ष की वजह से आज स्टेशन मास्टर्स को वर्दी भत्ता प्राप्त हो रहा है साथ ही कैडर रिस्ट्रक्टरचरिंग का लाभ के साथ एम ए सी पी का लाभ उन्ही के द्वारा प्रारंभ किये आंदोलन की वजह से प्राप्त हो रहा है। कॉमरेड शिवन पिल्लई का कहना था “यदि में मर गया तो केवल मेरा परिवार ही पीड़ित होगा लेकिन अगर में मरने से डर गया तो स्टेशन मास्टर्स के 32000 परिवार पीड़ित होंगे'”
इस कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन द्वारा प्रस्ताव पारित किए गए
1- नाईट ड्यूटी भत्ता पर लगी सीलिंग को हटाने हेतु जोरदार आंदोलन पोस्टर अभियान धरना प्रदर्शन फिर से किया जाएगा।
2- एन पी एस को हटाकर ओ पी एस लागू कराने हेतु आइस्मा स्थानीय स्तर पर सभी रेल संगठनों का सहयोग और समर्थन करेगी केंद्रीय कार्यकारणी की प्रमुख मांग के रूप में इसे शामिल किया गया है।
3- झांसी मंडल में टू डेज नाईट ड्यूटी रोस्टर हेतु सभी खंड के स्टेशन मास्टर्स से सहमति लेकर इसे लागू कराने की मांग रेल प्रशासन से की जाएगी।
4:- स्टेशन मास्टर्स को 4800/ 5400 ग्रेड पे का लाभ 1-1-2016 से दिया जाए एवं ये ग्रेड पाए हुए स्टेशन मास्टर्स को राजपत्रित का दर्जा प्रदान किया जाए अन्यथा अन्य कर्मचारियों की तरह वित्तीय लाभ प्राप्त होने की सभी भत्ते/ सुविधाओं को दिया जाए।
5 :- ट्रैफिक अपरेंटिस से स्टेशन मास्टर्स कैडर में आये साथिओं को ट्रेनिंग पीरियड से वरीयता का लाभ दिया जाए।
6:- झांसी मंडल में कार्यरत स्टेशन मास्टर्स को उनकी वरिष्ठता के क्रम में मंडल के महत्वपूर्ण पदों स्टेशन प्रवंधक/ टी आई/यार्ड मास्टर्स/ एरिया कंट्रोलर/एम वी आई पर नियुक्त किया जाए जूनियर स्टेशन मास्टर्स के अधीन सीनियर स्टेशन मास्टर्स से कार्य न कराया जाए।
7:- झांसी मंडल में स्टेशन मास्टर्स के पदों पर रिक्तियों को शीघ्र भरा जाए एवं जो स्टेशन मास्टर्स अपने नियुक्त किये गए स्टेशन के अलावा अन्यत्र जगह पर कार्य कराया जा रहा है उन्हें उनके नियुक्ति स्टेशन पर कार्य कराया जाए जिससे वहाँ कार्यरत दूसरे स्टेशन मास्टर्स को कार्य का अनावश्यक दबाव न रहे ।
8:- झांसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के स्टेशन प्रवंधक के लिए नवीन कक्ष की व्ययवस्था की जाए साथ ही इंडोर डिप्टी एस एस के लिए अलग से कार्यालय की व्यवस्था की जाए।

उपरोक्त मांगो के लिए शीघ्र ही आइस्मा का प्रतिनिधि मंडल मंडल रेल प्रवंधक से मिलकर ज्ञापन देगा। आन लाइन ज्ञापन महाप्रवंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है साथ ही मुख्यालय प्रयागराज जाकर अधिकारियों से मिला जाएगा। कार्यक्रम मे जोनल कोषाध्यक्ष राम कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ टी आई आर के शर्मा, अजय दुबे मंडल सचिव, लक्ष्मण रिछारिया मंडल कोषाध्यक्ष ,सी एल यादव झांसी शाखा सचिव, आर डी रमन शाखा कोषाध्यक्ष, श्याम श्रीवास्तव शाखा अध्यक्ष ने भी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मंडल के सुदूर स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर्स द्वारा ऑनलाइन शामिल होकर श्रंद्धाजलि दी एवं समर्थन प्रदान किया गया अंत मे मंडल सचिव अजय दुबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।