समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव का जारी किया घोषणा पत्र ‘सत्य वचन अटूट वादा’ जारी 

झांसी। समाजवादी पार्टी का नगर निगम चुनाव में पार्टी का घोषणा पत्र ” समृद्ध झांसी का घोषणा पत्र 2023 सत्य वचन अटूट वादा” जारी करते हुए पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ चन्द्रपाल सिंह यादव ने नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी सतीश जतारिया सहित पार्टी के सभासद प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की आड़ में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को अपने आवास पर पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी सतीश जतारिया सहित शीर्षस्थ स्थानीय नेताओं ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। डॉ चन्द्रपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के कब्जे में रही झांसी नगर निगम में क्या क्या हुआ, क्या क्या नहीं जनता खुद जानती समझती है। भाजपा का विकास सिर्फ प्रचार में ही है, विकास के नाम पर जनता परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जीतेगा तो बहुत से ऐसे कार्य हैं जो आज तक नही हुए उन्हें समाजवादी पार्टी पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आम जन को जो सुविधा मिलना चाहिए वह नहीं मिली। देश की सरकार अमृत महोत्सव मना रही वही झांसी में एक कॉलोनी के लोग पानी के लिए पानी नहीं वोट नही कह रहे हैं। भाजपा केवल झूठे वादे करती है। झांसी की हकीकत को सामने लाने के लिए मीडिया ही मध्यम है। उन्होंने कहा नगर निगम महापौर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी का जीतता है तो कोरोना काल में जनता की सेवा करते शहीद हुए फ्रंट लाइन वर्कर के परिवार को समाजवादी पार्टी पांच पांच लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, सार्वजनिक शौचालय शुरू कराएंगे, सड़कों पर घूमने वाले गौ वंशों से छुटकारा दिलाने के लिए नई गौ शालाएं, सफाई कर्मचारियों को नियमित वेतन, हाउस टैक्स आधा होगा, सफाई व्यवस्था, पानी व्यवस्था उत्तम होगी, पानी जल भराव समाप्त होगा, गंदगी के स्थानों को चिन्हित कर सेल्फी प्वाइंट बनेगा, शिक्षा पहली बार सभी के द्वार, छात्रवृति, कोशल विकास योजना का सभी को लाभ मिलेगा, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने झांसी में पत्रकारों को कालोनी का भी वायदा किया।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत हुए नगर निगम में हुए कार्यों, वोर्टिकल गार्डन, ऐतिहासिक धरोहर सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित कई में हुए करोड़ों के घोटालों व जनता के पैसों के दुरुपयोग की जांच कराएंगे, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा की वह अपना घोषणा पत्र जनजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा झांसी नगर निगम महापौर पद जनता ने जिताया तो उन्हे यह वचन पत्र घोषणा पत्र में लिखे सभी वादे पूरे होंगे। इस दौरान सीताराम कुशवाहा,  पूर्व मंत्री अजय सूद, अस्फान सिद्धकी, मीरा रायकवार, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, राहुल सक्सेना, अरविंद वशिष्ठ, उमाशंकर यादव, शकील खान, आरिफ खान, भगवत राजपूत, विजय दासियां, मोहर सिंह राठौर, राहुल महाल्या आदि उपस्थित रहे।