नगर निकाय चुनाव में भाजपा के समर्थन में उतरी संघर्ष सेवा समिति व्यापक जनसम्पर्क
झांसी। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का प्रथम चरण संपन्न होने वाला है जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशी अपना दमखम आजमा रहे हैं। प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था संघर्ष सेवा समिति प्रथम बार चुनावी मैदान में खुलकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर रही है। संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तन मन से चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार कर भारी मतों से विजई बनाने का संकल्प लिया।
डॉ० संदीप सरावगी ने कहा व्यापारियों और जनता के हित के लिए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीतना नितांत आवश्यक है। पार्टी की नीतियां विकास के साथ राष्ट्र निर्माण पर भी आधारित है जितनी आवश्यकता देश के विकास की है उतनी ही आवश्यकता राष्ट्र निर्माण की है। भारतीय जनता पार्टी एकलौती राजनीतिक पार्टी है जो राष्ट्र निर्माण पर जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के विकास और सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराधियों का सफाया हो रहा है जिससे व्यापारी और आम जनता भयमुक्त होकर अपना जीवन व्यतीत कर रही है। विकास के क्षेत्र में भी भाजपा ने उत्कृष्ट कार्य किया है चाहे वह राजमार्गों का निर्माण हो, रोजगार सृजन हो या बिजली पानी की व्यवस्था, हर क्षेत्र में भाजपा अग्रणी है।
इस दौरान महापौर पद प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने कहा संघर्ष सेवा समिति समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है जनता के बीच संघर्ष सेवा समिति ने आज अच्छी साख स्थापित कर ली है संघर्ष सेवा समिति द्वारा भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने से अवश्य ही भारतीय जनता पार्टी के हक में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होगी और हम एक बड़े अंतराल से जीत दर्ज कर इतिहास निर्माण करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यालय पर अधिकृत प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर 48 से राहुल कोस्टा, वार्ड नंबर 3 से अमित राय, वार्ड नंबर 60 से रश्मि हयारण, वार्ड नंबर 47 से प्रियंका साहू, वार्ड नंबर 50 से मोनिका गुप्ता, वार्ड नंबर 2 से नेहा यादव भी उपस्थित रहे जिनके समर्थन में संघर्ष सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
इस दौरान पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच, लखन लाल सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, सरदार वीर सिंह, एडवोकेट मनोज बुंदेला एवं संघर्ष सेवा समिति से नीलू रायकवार, मीना मसीह, अजय राय, सुशांत गुप्ता, शैलेंद्र राय, विशाल सिहोते, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, राकेश अहिरवार, राजू सेन आदि कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।