जालौन/झांसी (संवाद सूत्र)। बुन्देलखंड के जनपद जालौन में माधौगढ़ थानान्तर्गत गोपालपुरा के पास रविवार की रात को दो बसों की भिड़ंत में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 5 सवारियों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए। गंभीर घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

जनपद जालौन में थाना रेंढ़र क्षेत्र के मढ़ेरा ग्राम से बारातियों से भरी एक बस रामपुरा गई थी। रात्रि में लगभग 2 और 3 के बीच बारातियों को लेकर बस नंबर एमपी 30 पी 1127 जब वापस मढ़ेरा लौट रही थी। इसी दौरान माधौगढ़ थानान्तर्गत गोपालपुरा के पास रास्ते में बारातियों से भरी बस अज्ञात वाहन की टक्कर से गहरे खड्डे में गिर कर पलट गई। हादसे की जानकारी होते ही सम्बधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस में फंसीं सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी रामपुर के स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रुप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम हाऊस मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया गया है।

दुर्घटना में मृतक
1. रघुनंदन पुत्र हरनाम निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर जनपद जालौन उम्र करीब 48 वर्ष 2. कुलदीप सिंह पुत्र वकील सिंह निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर उम्र करीब 38 वर्ष 3. शिरोमन पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर उम्र करीब 65 वर्ष 4. चालक कल्लू पुत्र रामबरन सिंह यादव निवासी ग्राम अन्तियन पुरवा थाना मिहोना जिला भिंड मध्य प्रदेश।
5. परिचालक विकास राजावत पुत्र जय किशोर राजावत निवासी ग्राम मेंहदा थाना रौन मध्य प्रदेश जिला भिंड
दुर्घटना में घायल
1. बृजेंद्र पुत्र किशोर निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर जनपद जालौन उम्र करीब 55 वर्ष 2. अशोक पुत्र भोगीलाल निवासी ग्राम रौनी थाना दबोह जिला भिंड उम्र करीब 42 वर्ष मध्य प्रदेश गुड्डू उर्फ विजय सिंह पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मडैला जनपद जालौन उम्र करीब 40 वर्ष 3. 4. लालता प्रसाद पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर जनपद जालौन उम्र करीब 35 वर्ष 5. वीर सिंह पुत्र गोपी निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर जनपद जालौन उम्र करीब 37 वर्ष 6. शिव शंकर पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर जनपद जालौन उम्र करीब 58 वर्ष 7. सुंदर पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम बैजला जनपद भिंड उम्र करीब 68 वर्ष 8. कल्लू पुत्र सीताराम निवासी ग्राम रूरी थाना लहार उम्र 40 वर्ष जनपद भिंड मध्य प्रदेश 9. शिव सिंह पुत्र श्री धनू निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर जनपद जालौन उम्र 45 वर्ष 10. महिपाल पुत्र मगन निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर जनपद जालौन उम्र करीब 58 वर्ष 11. लल्लू पुत्र स्वर्गीय काशीराम निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर जनपद जालौन उम्र करीब 60 वर्ष 12. राजेंद्र पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर जनपद जालौन उम्र करीब 52 वर्ष 13. रविंद्र पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम मडैला थाना रेंढर जनपद जालौन उम्र करीब 58 वर्ष घायल हुए।