GWALIOR. ग्वालियर स्टेशन पर रविवार को आयोजित समारोह में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर की उपस्थिति में विशेष गाडी सं 01891/01892 के रूप में नयी रेल सेवा ग्वालियर-इटावा मेमू स्पेशल (अनारक्षित) का शुभारम्भ हो गया।

इस नयी रेल सेवा के सञ्चालन से इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और शिक्षा स्तर की बढ़ोतरी में भी यह सेवा निश्चित रूप से अहम् भूमिका निभाएगा | शुभारंभ कार्यक्रम में मंडल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) आर डी मौर्या, स्टेशन निदेशक एल आर सोलंकी, स्टेशन प्रबंधक टी पी जॉर्ज आदि उपस्थित रहे I कार्यक्रम का संचालन मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले द्वारा किया गया। अंत में आभार सहायक वाणिज्य प्रबन्धक पंकज कुमार त्रिपाठी द्वारा व्यक्त किया गया।

इस गाड़ी का नियमित संचालन 8 मई से निम्न विवरण के अनुसार होगा-

गाड़ी सं. 01891/01892 ग्वालियर-इटावा मेमू विशेष (अनारक्षित)
आवृति – प्रतिदिन
नियमित संचालन की अवधि- 01891 ग्वालियर से 8 मई से अगले आदेश तक। 01892 इटावा से 8 मई से अगले आदेश तक।
समय एवं ठहराव –
गाड़ी सं. 01891
ग्वालियर -इटावा स्टेशन गाड़ी सं. 01892
इटावा-ग्वालियर
प्रस्थान 17 30 ग्वालियर आगमन 11 30
17 36-17 37 बिरलानगर 11 00-11 01
17 47-17 48 भदरोली 10 24-10 25
17 56-17 58 शनिचरा 10 14-10 16
18 05-18 06 रिठौराकलां 09 53-09 54
18 12-18 14 मालनपुर 09 45-09 47
18 20-18 21 नोनेरा 09 29-09 30
18 27-18 28 रायतपुरा 09 22-09 23
18 37-18 39 गोहद रोड 09 11-09 13
18 48-18 49 सोंधा रोड 09 01-09 02
19 28-19 30 सोनी 08 50-08 52
19 38-19 39 असोखर 08 27-08 28
19 47-19 48 इतेहार 08 18-08 19
20 13-20 15 भिंड 08 05-08 07
20 32-20 33 फूप 07 42-07 43
21 08-21 10 उदी मोड़ 07 30-07 32
आगमन 21 30 इटावा प्रस्थान 07 10