झांसी। वैगन मरम्मत कारखाना में NCRMU और प्रशासन के मध्य PNM Review Dy.CME(R) गौरव यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें NCRMU का नेतृत्व मण्डल मंत्री संदीप सिन्हा ने किया। इसमु Review के 05 मदों पर विस्तार से चर्चा हुई और कुछ मदों पर सहमति बनी ।
1. एअरब्रेक लैब के पास महिला चेंज रुम को अति शीघ्र बनवाने पर प्रशासन नेे अपनी सहमति दी।
2. यार्ड शाॅप में पाथवे बनवाने पर सहमति बनी, शीघ्र ही पाथवे बनाने की प्रषासन ने बात की।
3. NPS से OPS में आये कर्मचारियों का कुल 152 में से 119 कर्मचारियों का PF का ब्याज राशि का भुगतान कर दिया गया है, वर्तमान में जो शेष हैं एवं नये आवेदनों पर भी शीघ्र कार्यवाही की जायेगी।
4. 01 और 02 जून के वेतन पर भी वार्ता हुई प्रशासन नें इस वेतन सम्बंधी प्रकरण को मुख्यालय में लंबित होना बताया।
5. कारखाना झाँसी में सभी शाॅप फ्लौर में पंखे लगवाने की सहमति दी।
इसके आलावा अन्य विषयों पर सौहाद्वभूर्ण वातावरण में PNM Review सम्पन्न हुईं।
इस अवसर पर उत्पादन इंजी. भानू प्रताप सिंह, उपमुख्य वि. इंजी. बी. के. मिश्रा, उपमुख्य इंजी. एस. के. गुप्ता, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी एस.के.मीना, ए.डब्ल्यूओ. सुबोध जैन, NCRMU की तरफ से मण्डल मंत्री संदीप सिन्हा, मुख्यालय मण्डल के उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव, बीरेन्द्र गुर्जर, मण्डल सहा. सचिव गोपाल रायकवार, जी.एस. शर्मा, खेमचन्द्र, EMS-1 शाखा मंत्री के. मुरलीधर अय्यर, शाखा अध्यक्ष आशीष नायक, शाखा उपाध्यक्ष राजा भैया, संजीव परिहार, अनिरूद्व सिंह, अरविन्द कुमार मीना, शाखा संयुक्त सचिव परवेज अहमद, ऋषिमोहन पाण्डे, युसुफ खान, राजेश कुमार खरे, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, रामकुमार विश्वकर्मा, आदि उपस्थित रहे। अन्त में आभार कार्यालय अधीक्षक राजकुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।