झांसी । बबीना विधानसभा के ब्लॉक बड़ागांव के ग्राम तिलैथा में लोक निर्माण विभाग द्वारा 01 करोड़ 09 लाख की सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने किया।

गौरतलब है कि यह सड़क मुख्य मार्ग तिलैथा से मोर के खिरक को जोड़ेगी। इस मार्ग के निर्माण के लिये क्षेत्रवासी कई वर्षों से प्रयासरत थे। चूंकि डबल इंजन की सरकार सम्पर्क मार्गों के निमार्ण के लिये प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के प्रत्येक ग्रामों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिये करोड़ों अरबों रूपये स्वीकृत किये गये हैं। जिससे इन मार्गों के निर्माण होने से आमजन को काफी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री द्वारा बबीना विधानसभा में भी पर्यटन विकास एवं सम्पर्क मार्गों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। इस कार्यक्रम में रूपेश नायक विधायक प्रतिनिधि बबीना जिला पंचायत झाँसी, अमर सिंह कुशवाहा नगर पालिका प्रतिनिधि, सिद्धार्थ पचेरिया, बच्ची नन्ना, रामलखन यादव बूथ अध्यक्ष, मुन्नू पचेरिया बूथ अध्यक्ष, रामाकांत महाराज बी.डी.सी., लल्लू यादव, अन्नू यादव, पवन कुशवाहा तैंदोल, प्रदीप कुशवाहा, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।