विविध पदों पर जोश-खरोश से हुआ नामांकन 

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन हेतु मंगलवार को पुस्तकालय हाल में प्रत्याशी/अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला अधिवक्ता संघ की एल्डरस कमेटी चेयरमैन प्रकाश नारायण द्विवेदी, सदस्य रघुवीर शरण बाजपेयी, दामोदर दास अग्रवाल, जगदीश लिखधारी व कमेटी प्रतिनिधि विवेक बाजपेई की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्र शेखर शुक्ला, प्रणय श्रीवास्तव, बलवान सिंह यादव, श्याम बाबू खैर व सुरेश कुमार अहिरवार, महामंत्री हेतु सुरेन्द्र कुमार शर्मा, केपी श्रीवास्तव, इन्द्रजीत सिंह व महेश नारायण वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विशेष चन्द्र पाठक, अजय चन्द्र श्रीवास्तव, बालकिशन कुशवाहा, अनिल कुमार साहू व महेन्द्र सिंह सहित पांच ने पर्चे दाखिल किए। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार गौतम, विनय शिवहरे, रामजी श्रीवास्तव, रामकुमार जाय, जीत सिंह व रेखा गुप्ता सहित छह ने दावेदारी पेश की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए महज़ दो प्रत्याशी विवेक अवस्थी व सुभाष चन्द्र राय ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए लाखन सिंह, उमेश प्रजापति, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए दीपक यादव व अभिषेक निगम जबकि संयुक्त सचिव प्रकाशन पर तीन प्रत्याशियों में सुनील सिंह, सुनीता केशरी व चन्द्र कुमार उपाध्याय ने चुनौती पेश की।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए सैय्यद इशरत अली, अरविंद कुमार सक्सेना, आशुतोष मिश्रा, दीपक साहू, हेमंत कुमार झा, सिद्धार्थ प्रिय सिद्धार्थ, राजेन्द्र प्रकाश शाक्या, आशीष श्रीवास्तव, रमाशंकर तिरपाठी, संतोष कुमार सैनी, सुनील कुमार पटेल, रामजी शांडिल्य तथा कनिष्ठ सदस्य हेतु राजेश कुमार, नंदकिशोर, प्रशांत नारायण, विनय सिंह उर्फ विजय सिंह साहू, जितेन्द्र सिंह, अब्दुल रहमान चिश्ती, नीरज कुमार , राहुल कुमार, हरीनारायण, हामिद अहमद व फहीम अहमद चौहान ने पर्चे दाखिल किए।