झांसी। नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे मेन के संयुक्त महामंत्री एवं नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ के महामंत्री आर पी सिंह के निर्देशानुसार एनसीआरईएस झांसी मंडल की विभिन्न शाखाओं ने मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल के नेतृत्व में एनपीएस के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।

झांसी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मंडल कार्यालय से कर्मचारी जुलूस के रूप में नारेबाजी कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए प्लेटफार्म नंबर एक पर भ्रमण कर पुनः मंडल कार्यालय पर सभा में परिवर्तित हो गये | सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि 22 से 26 मई तक सभी शाखाएँ अपने अपने कार्य क्षेत्र में मध्याह्न / भोजनावकाश के समय सभी कर्मचारियों को एनपीएस की विभीषिका से अवगत कराते हुए जागरूक करें और आने वाले समय में आर पार की लड़ाई के लिए तैयार रहें |
जुलूस में इंद्र विजय सिंह एवं प्रमोद कुमार कारखाना शाखा नंबर एक, घनश्याम दास कारखाना शाखा नंबर दो, संजीव नायक एवं अंकित भटनागर कारखाना शाखा नंबर तीन,आरती तमोरी महिला विंग मंडल सचिव, अरुण कुमार गुप्ता प्रशासनिक लेखा शाखा, योगेश कुमार मुख्य शाखा, मनोज बघेल एवं विक्रम सिंह कैरिज वैगन एवं वाणिज्य शाखा, प्रशांत मिश्रा, अजय दुबे लाईन शाखा, राजेन्द्र परिहार एवं देवेन्द्र सिसौदिया ए सी तथा डीजल शेड शाखा, अश्विनी गोस्वामी एवं आर के नायर लोको विद्युत शाखा से अपनी टीमों के साथ शामिल रहे |
अंत में सभी का आभार विवेक चढ्ढा ने व्यक्त किया |