झांसी। शहर की शारदा हिल्स कालोनी से रात भर से लापता युवती का शव सुबह निकटवर्ती तालाब में मिला तो सनसनी फैल गई।

थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा हिल्स कॉलोनी निवासी सतीश रिछारिया की भतीजी ख्याति का चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। सतीश ने बताया की कुछ दिन पूर्व उसकी भतीजी पेपर देने झांसी आई थी। इसलिए उसे ससुराल जाने से उन्होंने रोक लिया था उनका कहना था अभी ख्याति कुछ दिन और रुक कर चली जायेगी। उन्होंने बताया की ख्याति का स्वास्थ्य खराब रहता था। रविवार की रात को वह अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह उसके शव को आतिया तालाब में उतरता देखा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। ख्याती ने किन परिस्थितियों के चलते आत्महत्या की स्पष्ट नहीं हो सका है।