झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के शीर्ष संगठन भारतीय रेलवे मजदूर संघ को रेलवे बोर्ड द्वारा पत्र जारी कर 15 जुलाई 2025 को 15.30 बजे रेल भवन नयी दिल्ली के कमरा नंबर 214 में उच्चाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक करने की सूचना जारी की है।
यह उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ/ भारतीय रेलवे मजदूर संघ की बढ़ती हुई शक्ति को इंगित करता है एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है।