लखनऊ/ झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को तगड़ा झटका दिया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा झांसी व जौनपुर जनपदों में नियुक्त किये गये कार्यवाहक अध्यक्षों को हटा दिया है।

गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने जौनपुर में अजय सोनकर व झांसी जिले में बलवान सिंह को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। यह खबर दिल्ली पहुंचते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय महासचिव सांसद के सी वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों पर प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर फटकार लगाते हुए कहा कि आपको पता होना चाहिए कि जिले में नियुक्तियों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनुमोदन आवश्यक होता है, आपने वगैर राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति लिए झांसी और जौनपुर में कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति किया है जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।