विपक्ष ने नहीं उतारा कोई प्रत्याशी, समर्थकों ने सुशीला का जोरदार स्वागत 

झांसी। झांसी नगर निगम में कार्यकारिणी में जबरदस्त बर्चस्व के बाद शुक्रवार को उप सभापति के चुनाव में भी विपक्ष प्रत्याशी उतारने का साहस नहीं जुटा सका जबकि पहले विपक्ष की ओर से कहा था कि वह उप सभापति के चुनाव में प्रत्याशी उतारेंगे। विपक्ष की तरफ से प्रत्याशी नहीं उतारने पर भाजपा की 6 बार की पार्षद सुशीला दुबे निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित हो गईं। सुशीला दुबे को जहां सभी पार्षदों ने स्वागत किया वहीं उप सभापति निर्वाचित होने के बाद पहली बार अपने वार्ड में पहुंचने पर समर्थकों ने जुलूस निकाल कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान पार्षद पति गोकुल दुबे भी उपस्थित रहे।

नगर निगम के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में उप सभापति पद के चुनाव को लेकर समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने एक जुट होकर निर्विरोध उप सभापति चुनने का निर्णय लिया। इसके तहत महापौर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों ने एक राय से सुशीला दुबे को निर्विरोध उप सभापति चुन लिया। इस पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने उप सभापति सुशीला गोकुल दुबे को बधाई दी। उप सभापति निर्वाचित होने के पश्चात निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

इस मौके पर सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, सुनील नेनवानी, भरत सेन, मुकेश सोनी, प्रदीप कुमार, रमा कुशवाहा, अमित राय, नरेंद्र नामदेव, आशीष चौकसे, आशीष रायकवार, विकास खत्री, गोकुल दुबे सहित अन्य पार्षद एवं भाजपा के पदाधिकारियों सहित नगर निगम के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सभासद पद पर गोंदू कंपाउंड क्षेत्र से सुशीला गोकुल दुबे 6 बार पार्षद रही। झांसी महानगर होने पर नगर पालिका नगर निगम घोषित हुई थी जिस ने प्रथम बार महिला उप सभापति सुशीला दुबे बनाई गई। वर्ष 2023 में सभासद का चुनाव होने पर भारतीय जनता पार्टी से सभासद का चुनाव जीती सुशीला दुबे कार्यकारिणी सदस्य रहीं और आज निर्विरोध उप सभापति पद पर आसीन हुई। सुशीला दुबे तीन बार निर्दलीय चुनाव जीत चुकी हैं और दो बार समाजवादी पार्टी से चुनाव जीतीं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी से टिकट लेकर सभासद पद पर विजई घोषित हुई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत के साथ उप सभापति बनने पर भाजपा के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

इस मौके पर मेयर बिहारी लाल आर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है और एक और इस बार भाजपा से उप सभापति पद पर सुशीला दुबे को निर्विरोध विजई घोषित किया। सुशीला दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शहर के विकास को लेकर संपूर्ण रुप से एकजुट होकर कार्य करेगी और सभी पार्षदों की राय के अनुसार के शहर के विकास पर कार्य किया जाएंगे।