झांसी। भीषण गर्मी में महानगर के प्रमुख चौराहा इलाईट पर शीतल पेयजल के लिए तरस रहे लोगों की सुविधा के लिए झांसी मीडिया क्लब द्वारा निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ महापौर बिहारी लाल आर्य ने किया और इसे सराहनीय कार्य बताया।
शुक्रवार को झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में इलाईट चौराहे पर निशुल्क शीतल पेय जल हेतु प्याऊ लगाई गई। इसके माध्यम से आम जन को शुद्ध आरो का पानी उपलब्ध कराया जा रहा। प्याऊ का शुभारंभ महापौर बिहारी लाल आर्य ने लोगों को शीतल जल पिलाकर किया। महापौर ने कहा की ऐसी भीषण गर्मी में आम जन को शीतल पेय जल उपलब्ध कराना सराहनीय सेवा कार्य है। उन्होंने झांसी के पत्रकारों द्वारा लगाई गई इस प्याऊ पर पत्रकारों की सराहना की। इस दौरान अमित रावत, रानू साहू, राहुल उपाध्याय, हर्ष शर्मा प्रभात सहनी, मनीष अली, आशीष दुबे, प्रदीप कुमार आदि पत्रकार मौजूद रहे।