झांसी। रेल प्रशासन द्वारा हैदराबाद-गोरखपुर के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद के मध्य विशेष गाडी के अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद-गोरखपुर एक्स. 23.06.23 से 28.07.23 तक प्रत्येक शुक्रवार को कुल 06 फेरों के लिए संचालित की जाएगी । गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद से 21.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन (शनिवार) को 18.25-18.35 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पहुचेगी, 19.53-19.55 बजे उरई स्टेशन पर, तथा 20.58-21.00 बजे पुखरायां स्टेशन पर पहुचेगी |                                                  इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर-हैदराबाद एक्स. दिनांक: 25.06.23 से 30.07.23 तक प्रत्येक रविवार को कुल 06 फेरों के लिए संचालित की जाएगी । गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर से रविवार 08.30 बजे प्रस्थान कर पुखरायां स्टेशन पर 16.10-16.12 बजे, उरई स्टेशन पर 16.35-16.37 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर 18.35-18.45 बजे पहुचकर अगले दिन समय 16.20 बजे अपने गंतव्य स्टेशन हैदराबाद पहुचेगी |