झांसी। एस एस पी के निर्देश पर झांसी जिले में पुलिस महकमें के एक दर्जन से अधिक निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

इस सूची में प्रभारी निरीक्षक अरुण तिवारी को रक्सा थाने से पूंछ थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले पूंछ थाने की जिम्मेदारी सुरेन्द्र सिंह संभाले हुए थे। सुरेन्द्र सिंह को पूंछ थाने से गुरसरांय थानाध्यक्ष बनाया है। इसी प्रकार अशोक सिंह को बबीना थाने से बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक, इंस्पेक्टर विनय दिवाकर को बड़ागांव से गरौठा थाना प्रभारी, अशोक उपाध्याय को एरच थाने से रक्सा थाना प्रभारी निरीक्षक, हाकिम प्रभात सिंह को मोंठ थाने से टोड़ीफतेहपुर प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा लूप लाइन में चल रहे इंस्पेक्टर वेद पांडे को मोंठ थाना प्रभारी निरीक्षक के पद पर भेजा गया है। रणविजय सिंह को गरौठा से हटा कर बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इंस्पेक्टर ललितेश त्रिपाठी को गुरसरांय थाने से समथर थाना प्रभारी, धर्मेन्द्र को शाहजहांपुर थाने से लहचूरा थाना प्रभारी, एस आई सत्य प्रकाश शर्मा को समथर थाने से एरच थानाध्यक्ष बनाया गया है।