शकील खान सपा के झांसी विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत

झांसी। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन ‘लोक कल्याण दिवस’ के रूप में में सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी सरकार के समय हुए विकास कार्य और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की शुभकामना भी की गई। जन्म दिन के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए व्यापक ‘लोक जागरण अभियान पर चर्चा की गई । दिन भर चले जन्मदिन पर रक्तदान, प्रसाद व मरीजो को फल वितरण, भण्डारा, पौधारोपण किया गया तत्पश्चात जिले की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव 2024 को विजय लक्ष्य बनाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान शकील खान को झाँसी विधान सभा अध्यक्ष सहित जिले के कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में समर्थकों,कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों सहित समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पर पचास किलोग्राम का केक काट कर व मिष्ठान वितरण , रक्तदान कर मनाया व मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव भोजला ने कहा कि विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूरे प्रदेश की जनता प्रभावित है उनके कार्यकाल को भुलाया नही जा सकता बेरोजगारी भत्ता व कन्या विद्याधन, लैपटॉप देकर लोक कल्याण पुरूष बनने की पहचान छोड़ी, उन्होंने कहा की देश की महागठबंधन के लिए पूरे देश में घूम कर भाजपा की नींद उड़ाने का काम कर दिया जिसका जीता जागता उदाहरण छोटे छोटे चुनाव मे भी मुख्यमंत्री व मंत्रियों को गली गली घूमना पड़ा उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में अखिलेश यादव मुख्य भूमिका निभायेंगे जिससे देश मे खुशहाली और तरक्की होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव ने कहा की जो केंद्र की सरकार ने 9 साल में जनता को परेशान करने का काम किया है। इसलिए 2024 में भाजपा सरकार को देश से भगाने के लिए अखिलेश यादव के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व एम एल सी श्याम सुन्दर सिंह यादव, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, अरविंद वशिष्ठ, मीरा भारती, प्रियंका गुप्ता, जितेंद्र पाल सिंह, जीतू बमरौली, अजय अतरौली, मोहर सिंह राठौर, दिनेश मिश्रा, चांद्रायण, राजेश पाल, अरविंद नागिल, अमित कुशवाहा, जवाहर सिंह भूरे, शकील खान, पीतांबर पटेल, दीपाली रायकवार, ममता यादव, परमानंद कुशवाहा, लखन लाल यादव, प्रदीप कुशवाहा, भगवत राजपूत, संजय पाल, विजय झांसिया, नीता परिहार, मलखान सिंह, आसाराम कुशवाहा, सौरभ वर्मा , आरिफ खान सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केशवान कुशवाहा एंड पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर गीत प्रस्तुत किए, बालक कुंज बिहारी यादव ने सुंदर गीत की प्रस्तुति के माध्यम से समा बांधा । संचालन जिला महासचिव विजय कुशवाहा ने व आभार संजय पाल ने व्यक्त किया।