झांसी। देश में कतिपय ऐतिहासिक धरोहरों का होता इस्लामीकरण विषय पर सुदर्शन न्यूज चैनल दिल्ली के चेयरमैन धर्मयोद्धा सुरेश चव्हाण के ओजस्वी उद्बोधन का कार्यक्रम 7 जुलाई को दीनदयाल सभागार में आयोजित किया जा रहा है।
हिन्दू समन्वय समिति के कवि मदन गोपाल बिरथरे ने मीडिया को बताया कि सुरेश चव्हाण सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड के साथ-साथ देश भर में सनातन संस्कृति पर कुठाराघात एवं देश भर में ऐतिहासिक इमारतें जो हिन्दू राजाओं के द्वारा बनवायी गयी हैं, जैसे कुतुबमीनार, ताजमहल व अन्य देश भर की इमारतों के विषय में विस्तृत जानकारी देंगे। सुरेश अपने सुदर्शन न्यूज चैनल के माध्यम से सम्पूर्ण देश के अन्दर अलख जगाने का काम कर रहे हैं व पूरे देश में भ्रमण कर ऐतिहासिक इमारतों की वास्तविकता से देश के आम जनमानस को परिचित करा रहे हैं।

इसी क्रम में झांसी में आयोजित कार्यक्रम में सुरेश चव्हाण मुख्य वक्ता के रूप में ऐतिहासिक इमारतों के इस्लामीकरण से संबंधित ज्ञान वर्धक व आश्चर्यजनक जानकारी देकर हिन्दू समाज को जागरूक करेंगे। इस दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।