झांसी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अर्जरिया के नेतृत्व में समरसता जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें हजारों शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। झोकनबाग शहीद पार्क से शुरु हुई जलाभिषेक यात्रा गोविंद तिराहा, सैयर गेट, ओरछा गेट होकर कसाई मंडी पहुंची, जहां रतन का बाग स्थित शिवालय में भक्तों ने महा जलाभिषेक रुद्राभिषेक किया। यात्रा में डीजे के पीछे 500 महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। डीजे पर सैकड़ों की संख्या में युवा बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए नृत्य करते हुए चल रहे थे। रास्ते पर ओरछा गेट व्यापार मंडल सहित विभिन्न लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर किशोर तिवारी, यात्रा सह संयोजक छोटू कुशवाहा, सह संयोजक अर्पित शर्मा, दिनेश कुशवाहा, ध्रुव, अर्जुन, अमर रायकवार, दिनेश, दीपक, अमन, पंकज, चंचल, शैलेंद्र, राहुल, सुनील आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।