झांसी। राजेश कुमार जाटव द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक, वैगन मरम्मत कारखाना झाँसी का पदभार ग्रहण किया |
श्री आर के जाटव 1997 बैच के भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा (IRMSE) के अधिकारी हैं। इन्होंने बी.ई . (यांत्रिक इंजीनियरिंग) में किया है। झाँसी मंडल आने से पूर्व श्री जाटव उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में मुख्य कारखाना इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे |
श्री जाटव इससे पूर्व मुख्य रॉलिंग स्टॉक इंजीनियर(फ्रेट) उत्तर पूर्व रेलवे, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ओ एंड एफ) आगरा मंडल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे है। इन्होंने भारतीय रेल में मध्य रेलवे , मुंबई से अपनी सेवाएं प्रारंभ की।

गौरतलब है कि सीडब्ल्यूएम दीपक निगम के सियालदह कोलकाता डीआरएम पद पर पदोन्नति हो जाने से सीएमएलआर कारखाना प्रबंधक पीके पाण्डेय वैगन मरम्मत कारखाना सीडब्ल्यूएम का काम देख रहे थे। अब राजेश कुमार जाटव द्वारा कार्य भार ग्रहण कर लिया गया है।