खुफिया शाखा एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई, चोरी का माल व स्कूटी बरामद
झांसी। रेलवे सुरक्षा बल की खुफिया शाखा एवं आरपीएफ पोस्ट वर्कशॉप झांसी की संयुक्त टीम ने रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान तथा एक दोपहिया वाहन बरामद किया है।
10 मई को खुफिया शाखा झांसी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेलवे पॉकेट यार्ड क्षेत्र में चोरी की रेलवे सामग्री के साथ जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से रेलवे का एक डिस्टीब्यूटर वाल्व, दो लोहे के एक्सल कवर तथा चोरी की सामग्री ले जाने में प्रयुक्त एक काले रंग की स्कूटी बरामद की गई। बरामद रेलवे संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 9 हजार 500 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील उर्फ बबलू पुत्र स्वर्गीय रहीम बख्श, निवासी खिचड़ीपुरा पुलिया नंबर 9, थाना प्रेमनगर, झांसी के रुप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वर्कशॉप झांसी में रेलवे संपत्ति अधिनियम एवं रेलवे एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।














