झांसी। मप्र के सीमावर्ती जिला टीकमगढ़ में बहू को प्रेमी के साथ इश्क फरमाते पकड़ने पर सास को अपनी जान गवानी पड़ी। ससुर ने बहू पर जबरन विषाक्त खिलाने का आरोप लगाया है। सास की उपचार के झांसी मेडिकल कालेज में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मध्य प्रदेश के  जिला टीकमगढ़ निवासी लगभग 50 वर्षीय महिला को बेहोशी हालत में झांसी मेडिकल में कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की मौत के बाद उसकी बहू के दूसरे व्यक्ति से अवैध सम्बंध थे। पिछले दिनों उसकी पत्नी छत पर कपड़े डालने गई थी। तभी बहू का प्रेमी उसके कमरे में घुस गया। जिसे मृतका ने देख कर दोनों को कमरे में बंद कर शोर मचा दिया था। पकड़े जाने के डर से बहू का प्रेमी दरवाजा तोड़कर भाग निकला था। इस घटनाक्रम को लेकर सास की बहू और उसका प्रेमी नाराज हो गया।

आरोप है कि बहू व प्रेमी ने मिलकर मृतका को जबरन विषाक्त खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।