कार्यकर्ताओं को किया मार्गदर्शन
झांसी। कोच्चि में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता कर वापस आए भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय ने 13 मई को झांसी में संक्षिप्त प्रवास के दौरान झांसी विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिक हितों की रक्षा, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानूनों के संरक्षण तथा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के हित में किए जा रहे विभिन्न आंदोलनों एवं रचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिकहित को साथ लेकर कार्य करता रहा है तथा श्रमिकों के सम्मान, अधिकारों एवं कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत है। कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा श्रमिकों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान भी किया गया।
रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत अभिनन्दन हेतु विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ झांसी विभाग चन्द्र कांत चतुर्वेदी, जोनल प्रेसिडेंट हेमंत विश्वकर्मा, जोनल संगठन मंत्री उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ अनिल कुमार शुक्ला, मंडल संगठन मंत्री राजेश कुमार ठाकुरानी, सहायक मंडल सचिव मनीष बाजपेई, मंडल कोषाध्यक्ष के एन गुप्ता सहित दीपक श्रीधर एवं शैलेश सिंह उपस्थित रहे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए श्रमिक हितों के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।














