फर्म बनाकर विज्ञापन के 2,74,27,066 रू0 का गबन करने वाला गिरफ्तार

0
267
Oplus_16908288

झांसी। 13 मई को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा फर्म बनाकर दैनिक जागरण झांसी के विज्ञापन के 2,74,27,066 रू0 का गबन करने के मामले में फरार धर्मेन्द्र लखेरा पुत्र रमेश चन्द्र लखेरा निवासी नानाभाऊ का बगीचा बडागांव गेट बाहर थाना कोतवाली झांसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस मामले में विजय कान्त पटैरिया (बिजनेस हेड) दैनिक जागरण, झाँसी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि संस्था दैनिक जागरण झांसी में सेवारत आरोपी धर्मेन्द्र लखेरा द्वारा फर्जी मोहर व हस्ताक्षर बनाकर फर्जी व कूटरचित बिल तैयार कर स्वंय के द्वारा बनाई गई Daily Advertising Company के एकाउण्ट में संस्था से प्राप्त चेकों को जमा कराकर 2,74,27,066.00/- (दो करोड़ चौहत्तर लाख सत्ताईस हजार छियासठ रूपये) का गबन कर रूपये हड़प लिए व संस्था के कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी ।

इस मामले में आरोपी धर्मेन्द्र लखेरा पुत्र रमेश लखेरा निवासी नाना भाउ का बगीचा, द्वारिका कॉलौनी के सामने, बडागांव गेट बाहर, थाना कोतवाली जिला झांसी के विरुद्ध थाना पर धारा 316(5)/338/336(3)/340 (2)/351 (3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसके बाद वांछित धर्मेन्द्र को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि वह वर्ष 2009 से दैनिक जागरण में एडवर्टाइजिंग एक्सीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था, दैनिक जागरण को सरकारी विभागों व अन्य प्राइवेट विभागो से विज्ञापन लाता था जिसका भुगतान लाने की जिम्मेदारी उसकी थी। मेरे घर में समस्या होने के कारण मैने वर्ष 2020 में अपनी एक निजी फर्म डेली एडवर्टाइजिंग कम्पनी बनवाई जिसके बैंक खाता में दैनिक जागरण का भुगतान वह लालचवश लेने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here