प्रयागराज में मुख्यालय कार्यकारिणी में विविध मुद्दों पर चर्चा 

प्रयागराज। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ की 59 वीं मुख्यालय कार्यकारिणी की बैठक प्रयागराज में एनसीआरईएस के अध्यक्ष वीजी गौतम की अध्यक्षता में हुई जिसमें एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री और एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह द्वारा विभिन्न गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई और श्रमिक हितों के लिए संघर्ष की रूपरेखा तय करने संबधी निर्णय लिए गए, उनमें से प्रमुख निम्न हैं
1) नेशनल पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी गारंटीड पेंशन स्कीम लागू कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन |
2) महिला रेल कर्मियों को कार्यस्थल में आने वाली समस्याएं |
3) आर बी ई 155/2022 का सभी कैटेगरी में लागू न होना |
4) टिकट चैकिंग कर्मियों के साथ सिविल पुलिस के बिना टिकट यात्रा करने वाले पुलिस कर्मचारियों द्वारा अभद्रता करना एवं चैकिंग स्टाफ के खिलाफ झूठे प्रकरण बनाकर दर्ज करना |
5) इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के लिए एल डी सी ई ओपन टू ऑल कराना |
6) काफी समय से लंबित विभागीय परीक्षाऐं कराकर सभी श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर प्रदान करना |
7) कारखाना झांसी में कर्मचारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाना |
8) लोको रनिंग संवर्ग में मोबाइल काॅल डिटेल, स्पीडोमीटर फ्लौपी एनालिसिस, सी वी वी आर एस विश्लेषण के आधार पर किए जा रहे उत्पीड़न पर रोक लगाना |
9) रात्रि ड्यूटी भत्ते के भुगतान के लिए सीलिंग लिमिट 43600/- रुपये को हटाना |
10) कोरोना काल के दौरान एक वर्ष छह माह के रोके गए मंहगाई भत्ते का बकाया भुगतान करना |

सभा को संबोधित करने वालों में प्रयागराज और आगरा मंडल के पदाधिकारियों के साथ साथ झांसी मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, महिला प्रकोष्ठ मंडल सचिव आरती तमोरी, सहायक मंडल सचिव महेंद्र सेन, मंडल संगठक विवेक चढ्ढा, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य एवं कारखाना शाखा सचिव इंद्र विजय सिंह, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य एवं बांदा शाखा सचिव के के त्रिपाठी इत्यादि ने श्रमिक समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया और संघर्ष के लिए तैयार रहने का आव्हान किया |