झांसी। झांसी में गुरुवार को वाइट टाइगर रेजिमेंट में सैनिक भाइयों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बहनों ने रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन मनाया और सरहद की रक्षा के साथ ही खुद की सुरक्षा का वचन लिया।

इस दौरान बहनों की राखी से सेना के जवानों की कलाई भर गई। सैनिक भाइयों के माथे पर बहनों ने तिलक लगाया, आरती उतारी, मुंह मीठा कराया और फिर कलाइयों पर रंग बिरंगी राखियां बांधी। जवानों ने भी बदले में उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। वाइट टाइगर रेजिमेंट बटालियन के कर्नल नवनीत, कर्नल ए देव, ने अखिल् भारतीय विद्यार्थी परिषद की बहनों ने मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री शुभम ने कहा सैनिक अपने घरों से दूर है। उनको यह एहसास दिलाना कि उनका परिवार आसपास ही है। इसलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रान्त उपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, यश शुक्ला, वर्षा मिश्रा, अंशिका मिश्रा, काजल ओझा, आराध्या, मनीषा कुशवाहा, गुनगुन शुक्ला, अरिक्षा, अनुराधा, वैष्णवी, मानसी साहू, डोली, रशिम राजपूत, आकांक्षा, पूनम कुशवाहा, आरोही, निहारिका, निषा कुमारी, अनुष्का तिवारी, दिव्या मिश्रा, प्रीति मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।