झांसी। तीन दिन से लापता चल रही 45 वर्षीय महिला का शव खेत में बने कुएं में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। वह कुएं में कैसे गिर गई यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

जिले में पूंछ थानान्तर्गत कायला गांव में खेत पर बने एक कुएं से ग्रामीण ने बदबू महसूस की। जिस पर उसने कुएं में देखा तो एक महिला का शव उतराते दिखाई दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त की।पुलिस के अनुसार मृतका की शिनाख्त लगभग 45-48 वर्षीय लाड़कुवंर निवासी कायला के रुप में हुई है।

मृतका मानसिक रुप से विछिप्त बताई जा रही है। वह तीन दिन पहले घर से बिना बताए हुए निकल गई थी। इसके बाद लौटकर वापस घर नहीं आई। अभी उसकी खोजबीन चल रही थी कि तभी उसका शव मिल गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।