झांसी। 7 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर झांसी शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय से रानी लक्ष्मी बाई पार्क तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई।

पद यात्रा के समापन पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुये पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि आज तक देश में जितनी भी योजनाएं हैं सभी योजनाएं कांग्रेस शासन में ही लागू की गई, भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति फैलाने का काम करती है। प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में ₹430 में मिलने वाला सिलेंडर आज भाजपा सरकार में ₹1200 में मिल रहा है उसमें 200 कम करके झूठी वाहवाही लूटना चाहती है। प्रदेश सचिव अमर सिंह जागिड़ ने कहा कि केंद्र सरकार नफरत फैलाने,लोगों को बांटना,विपक्षी दलों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने आज ही के दिन कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4081 किमी की 136 दिनों की पैदल यात्रा कर देशवासियों को एकजुट करने का काम किया।उनकी यात्रा ने लोगों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

पदयात्रा में पी सी सी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव , चौधरी माबूद, नीता अग्रवाल, पूर्व महापौर प्रत्याशी अरविंद बब्लू,आशिया सिद्धीकी, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, छोटे राजा कमर, मुन्नी कनौजिया,पार्वती चौधरी, प्रीति श्रीवास,नफीस मकरानी,शेखर नलवंशी, अखलाक मकरानी, राजकुमार सेन, हरिओम श्रीवास,आफ़ाक मकरानी,अशोक कन्सौरिया,राजकुमार फौजी,विशाल वर्मा,इंजी. शाहरुख खान , मजहर अली,इमरान खान, जुनैद मकरानी, रशीद मन्सूरी,इन्द्रपाल सिंह अहिरवार,जुगल किशोर वर्मा, दिनेश वर्मा, जसवंत अनुरागी, शाहनबाज खान,युवराज यादव,प्रशांत वर्मा, विनोद विलियम,शानू खान,रामजी शरण, उमा चरण वर्मा, जमाल कुरैशी,जावेद बबुआ,इरफान पप्पे, मो. फारुख खान,आरिफ सलीम,दीपक पासवान ,मेवालाल भंडारिया,शैलेष चतुर्वेदी ,अशोक गुप्ता,फरीदा मन्सूरी,आबिदा, शम शाद बेगम, गुड्डू भाई,महेंद्र चतुर्वेदी, सागर अहिरवार,अयान आदि शामिल रहें। संचालन अमीर चंद आर्य ने किया। अंत में आभार बलवान सिंह यादव ने व्यक्त किया।