झांसी। चित्रकूट में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में झांसी के अंचल अड़जरिया को संगठन का झांसी विभाग संयोजक बनाए जाने की घोषणा की गई। अंचल झांसी, ललितपुर, जालौन जिले में सहकार भारती द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरा करेंगे।

प्रदेश पदाधिकारियों ने अंचल से सहकारिता के कार्यों में तेजी लाने की अपेक्षा की है। अंचल अडजरिया ने सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निर्वहन करने का विश्वास जताया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश प्रभारी दीपक चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री सुनील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, प्रदेश संगठन प्रमुख अरुण सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रवीण सिंह जादौन आदि उपस्थित रहे।