गिरफ्तार तीनों आरोपियों से रिवाल्वर, तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस सहित लाखों की नकदी और मोबाइल बरामद
झांसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने देर रात लहर की देवी मंदिर मार्ग पर एसआईसी के पास से तीन देशी शस्त्र तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शस्त्र, कारतूस सहित लाखों की नकदी और सोने चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन बरामद कर लिए है।
थाना सीपरी बाजार पुलिस ने लहर की देवी मंदिर मार्ग पर एसआईसी स्कूल के मैदान के पास से तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी असलाह, कारतूस बरामद किए जिसमें एक रिवॉल्वर, अध बना 315 तथा 312 बोर के दो तमंचे, 66 जिंदा, 56 खोखा कारतूस तथा 2 लाख 87 हजार रुपए सहित पांच मोबाइल फोन और सोने चांदी के जेवरात बरामद किए।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह लोग असलाह बेचने का कार्य करते हैं। आज एक व्यक्ति असलाह लैने आ रहा था उसी के इंतजार में वह लोग यहां खड़े थे। पकड़े गए तीनों युवकों ने अपने नाम सीपरी बाजार के जर्मनी अस्पताल के पास मुकेश श्रीवास के मकान में निवासी बोबी उर्फ संत, विवेक कुमार चौहान तथा तीसरे ने अपना नाम मुकेश श्रीवास बताया।
पकड़े गए युवक आपस में मकान मालिक और किराएदार है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनके कब्जे से बरामद जेवरात असलाह के पैसे से ही लिए गए है। असलहा कहां से आए व किसे बेचे जाने वाले थे के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।














