झांसी। सिकन्दराबाद से झांसी की ओर रही ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की मौत हो गई। झांसी में उसके शव को नीचे उतारकर जीआरपी ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

सिकंन्दराबाद से झांसी की आ रही ट्रेन क्रमांक 12590 में लगभग 35 वर्षीय रामू मांझी निवासी बदराम सिवान बिहार अपने गांव के ही साथी के साथ सफर कर रहा था। उसने बताया कि रामू और वह सिकंदराबाद नौकरी करते थे। जहां रामू को बुखार आ रहा था। काफी इलाज के बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था। परेशान होकर उसने गांव चलने के लिए कहा। जिस पर वह रामू को लेकर गांव जा रहा था। यात्रा के दौरान झांसी से लगभग 2 किलोमीटर पहले अचानक रामू की तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले झांसी में उसे उपचार मिलता उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर गाड़ी के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन आने पर जीआरपी ने शव को कोच से उतारा और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।