झांसी। जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में झांसी -कानपुर हाईवे किनारे एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने एक महिला पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिले के चिरगांव थानान्तर्गत अवंतीबाई नगर निवासी लगभग 40 वर्षीय अफसर अली मैजिक गाड़ी चलाता था। परिजनों के अनुसार विगत शाम को वह घर से निकला इसके बाद लौटकर नहीं आया। उसकी पत्नी पर उसने फोन कर बताया कि पिछले तीन-चार दिन से एक महिला उसे परेशान कर रही है। झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी दे रही है। उसके पास सबूत हैं। इसके बाद फोन कट गया। सुबह पता चला कि चिरगांव थाना क्षेत्र में झांसी -कानपुर हाईवे किनारे युवक का शव पड़ा है।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस व परिजन पहुंच गए।  मृतक के पैर लहूलुहान थे, जबकि शरीर का अन्य कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं था। परिजनों ने अफसर की उक्त महिला पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस द्वारा छानबीन शुरु कर दी।