मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स द्वारा पांच लाख की ठगी, गिरफ्तार

0
144
Oplus_16908288

झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पांच लाख की ठगी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्स को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 26 मई 2025 को ग्राम दिगारा निवासी अनोखी देवी ने थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत कंचन प्रजापति पत्नी कुलदीप सिंह वार्ड बॉय म०ल०बा० मेडिकल कॉलेज, झाँसी मूल निवासी नई बस्ती व हाल राजीव नगर नगरा ने उसे नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए ले लिए और फर्जी कूट रचित दस्तावेज जॉइनिंग लेटर दे दिए।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जब वह ज्वाइनिंग लेटर लेकर संबंधित विभाग गई तो पता चला कि वह फर्जी है। इसके बाद जब पीड़िता ने कंचन प्रजापति से अपने रुपए वापस मांगे तो उसने रुपए देने से इनकार कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में कंचन प्रजापति व उसके पति कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करते हुए आज आरोपी महिला स्टाफ नर्स को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्ता कंचन प्रजापति से की गई पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि “मैंने जीतू बागवार के कहने पर उसके साथ मिलकर अनोखी देवी आदि से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेकर फर्जी दस्तावेज को असली बताकर दिया था तथा कुछ रूपये मैंने स्वयं जीतू बागवार व उसकी पत्नी के बैंक खाते में जीतू बागवार के कहने पर ट्रांसफर किये हैं तथा शेष रूपये मैंने खर्च कर दिये हैं। जब अनोखी देवी आदि मुझसे अपने रूपये वापस माँगने लगे तो मैंने अपने बचाव में थाना नवाबाद में अपनी तरफ से मु0अ0सं0 265/25 धारा 316(2)/296/115(2)/352/351 (3) BNS बनाम जीतू बागवार आदि के विरुद्ध पंजीकृत करा दिया था तथा जीतू बागवार पर दबाव बनाने के लिये मैंने उसकी सास व सालों के नाम भी रिपोर्ट में लिखवा दिये थे”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here