रोक के बावजूद मऊरानीपुर जल बिहार महोत्सव हुई स्वीट नाइट, की घायल 

झांसी। जिले के मऊरानीपुर में जल बिहार महोत्सव में रोक के बाबजूद हुई स्वीट नाईट में पुलिस की मौजूदगी में फिल्मी गानों पर रशियन सहित अन्य महिला डांसरों ने अश्लील फूहड़ डांस कर दर्शकों को बेकाबू कर दिया। हालात बिगड़ते देख दर्शकों की भीड़ पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और कई दर्शक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भेजा गया। इनमे एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

झांसी के मऊरानीपुर में हर वर्ष की भीांति इस वर्ष भी परंपरागत जलविहार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में गुरुवार रात को मऊरानीपुर स्वीट नाइट का आयोजन किया गया था। हंगामा की आशंका के मद्देनजर इस कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई थी। रोक के बाबजूद स्वीट नाईट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रशियन महिला डांसर सहित अन्य महिला डांसरों को बुलाया गया था। जिन्होंने पुलिस की मौजूदगी में फूहड़ फिल्मी गानों पर ऐसा अश्लील / अशोभनीय डांस किया कि भीड़ भी अपने आप को नहीं रोक सकी और वह भी डांस करते हुए बेकाबू हो गई।

इतना हीं नहीं इस दौरान पुलिस भी स्वंय को नहीं रोक सकी और वह भी मोबाइल पर डांस का वीडियो बनाती हुई नजर आईं। जब गाना मैं आई यूपी बिहार लूटने पर…जब महिला डांसर ने डांस शुरु किया तो भीड़ और अधिक बेकाबू हो गई। जिसे देख पुलिस का पारा चढ़ गया और दर्शकों को काबू करने के लिए आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट बाउंसरों के साथ धुंआधार लाठी चार्ज कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान लाठी चार्ज के कारण कई दर्शक घायल हुए इनमे एक युवक की आंख में चोट आई, जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गई। आनन फानन में उसे सामुदायिक अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। हालत गम्भीर होने के कारण घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है। जिसका नाम राज निवासी परवारीपुरा बताया गया है।