आगासोद–धौर्रा नव विद्युतिकृत रेलखंड पर कर्षण वितरण का निरीक्षण 

झांसी । 16 अक्टूबर को प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा झाँसी मंडल के नव विद्युतिकृत आगासोद–धौर्रा रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया | इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी इंस्टालेशन खम्बे, OHE, TSS सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गयी |

इसके उपरान्त उन्होंने उक्त रेल खंड पर निरीक्षण विशेष गाडी से स्पीड 100 किमी प्रति घंटा की गति से सफल स्पीड ट्रायल किया गया | निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, उप मुख्य विद्युत इंजिनीयर (निर्माण) नितिन वर्मा सहित अन्य शाखाधिकारी उपस्थित रहे |