प्रयागराज। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह महानिरीक्षक रेल सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज अमिय नंदन सिन्हा द्वारा उप मुख्य टिकट निरीक्षक नीरज कुमार त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र सहित नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

श्री त्रिपाठी द्वारा 18 सितंबर को गाडी सं0 12651 के S-4 कोच में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से निजामुद्दीन की ओर जा रही ट्रेन के नलों से टोंटी चुराने वाले मो० नौशाद पुत्र मो0 इरशाद (17 वर्ष) निवासी, कूरनी जिला भागलपुर बिहार को रंगे हांथों पकड़ा और अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित के सुपुर्द किया  |