झांसी। 24 से 28 अक्टूबर तक गोवा के पणजी जिले में 37वीं राष्ट्रीय खेल में मल्लखंब निर्णायक के लिए झांसी महानगर के अनिल पटेल को आमंत्रित किया गया है। इस राष्ट्रीय महाकुंभ में 16 राज्यों के 200 पुरुष/ महिला खिलाड़ियों सहित 50 कोच मैनेजर व 50 को निर्णायक हेतु बुलाया गया है।
उल्लेखनीय है कि अनिल पटेल वर्तमान में भारत मल्लखंब महासंघ के कन्वीनर भी हैं और एमेच्योर मलखंब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष भी हैं। यह जानकारी एमेच्योर मलखंब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजीव सरावगी ने दी है।