शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के आभूषण, नगदी उड़ाने वाले शातिरों की 20 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी 

0
41

एसपी देहात से मिला जैन समाज का प्रतिनिधि मण्डल

झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में जैन समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. अरविन्द कुमार से मिला। उन्होने बताया कि 30 अप्रैल को झांसी महानगर में आयोजित पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव करगुवां जी में पट्टाचार्य श्री विशूद्ध सागर जी महाराज के आगमन के समय निकाली गई शोभायात्रा में अनेक महिलाओं के गले से सोने की चेन व पुरुषों लोगो की जेब से पर्स व मोबाइल आदि चोरी किये घटना घटित हुई थी ।

उन्होंने बताया कि 20 दिन व्यतीत हो जाने के बाद अभी तक चोरों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुये चोरों की इस गैंग की तलाश के लिये सी सी टी वी केमरों के फुटेज देखकर उक्त घटना को अंजाम देने वाले चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

प्रतिनिधि मण्डल में अशोक जैन रतन सेल्स, प्रमोद जैन वैरायटी , प्रदीप जैन महरौनी, अभिजीत जैन, कल्पना, आशा जैन, प्रियंका जैन, नितिन जैन व मनोज जैन पंचवटी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here