पहूज नदी घाट की साफ सफाई, जलकुंभी हटाओ

0
49

गंगा दशहरा पर होगी पहूज नदी पर मां गंगा की महाआरती

झांसी। सनातन एकता महासमिति द्वारा पहुज नदी के घाट पर हर बर्ष की तरह इस वर्ष भी गंगा दशहरा पर्व पर महाआरती की जाएगी। मां गंगा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। नदियों की स्वच्छता एवम जल संरक्षण की महत्ता पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

महासमिति ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देते हुए मांग की गई कि अनसुईया घाट पर साफ सफाई एवम जलकुंभी हटाने तथा लाइट की व्यवस्था की जाय। ज्ञापन में कहा गया कि 26 मई को गंगा दशहरा पर्व पर अनसुईया घाट पर शाम 6.30 बजे मां गंगा की महाआरती होगी। जिससे सनातन संस्कृति को बढ़ावा और नदियों की स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बनी रहेगी। समिति सदस्यों ने महारानी लक्ष्मीबाई का चित्र सभी कार्यालयों में लगाए जाने की मांग की।

इस अवसर पर अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, पियूष रावत संयोजक, मुकेश अग्रवाल, जयदीप खरे, अतुल मिश्रा, पवन गुप्ता, प्रभात शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here