श्रमिक समस्याओं व श्रम कानूनों के उल्लंघन के विरोध में सौंपा ज्ञापन 

0
50

झांसी। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख चंद्र कांत चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला संगठन मंत्री राजेश कुमार ठाकुरानी , अनिल कुमार शुक्ल , अवधेश सक्सेना, महेश कुमार नगाइच, राहुल शर्मा आदि ने इंडोगल्फ इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बबीना के कर्मचारियों के साथ श्रमिक समस्याओं एवं श्रम कानूनों के उल्लंघन के संबंध में एक ज्ञापन माननीय श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित करते हुए उप श्रमायुक्त झांसी तथा नगर मजिस्ट्रेट झांसी को सौंपा।

ज्ञापन में इंडोगल्फ इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बबीना में कार्यरत श्रमिकों के साथ हो रहे शोषण, न्यूनतम वेतन अधिनियम के उल्लंघन, भविष्य निधि (EPF) एवं ईएसआई सुविधाओं में अनियमितताओं, सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा श्रमिकों के उत्पीड़न जैसे गंभीर विषय उठाए गए।

भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विगत दिनों सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के कारण एक श्रमिक की मृत्यु हो चुकी है, किंतु उसके बाद भी प्रबंधन द्वारा कोई प्रभावी सुधारात्मक कार्यवाही नहीं की गई। श्रमिक आज भी असुरक्षित वातावरण में कार्य करने को मजबूर हैं।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन जोखिम भत्ता सहित लागू किया जाए, श्रमिकों का बीमा कराया जाए, ओवरटाइम का भुगतान नियमानुसार किया जाए, प्रत्येक कर्मचारी को पहचान पत्र एवं नियुक्ति पत्र दिया जाए तथा भविष्य निधि एवं पेंशन संबंधी सभी देयताओं का नियमानुसार पालन सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश, राष्ट्रीय अवकाश, वेतन स्लिप, समय पर वेतन भुगतान तथा वरिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नति एवं उचित वेतन भत्ते दिए जाने की भी मांग उठाई गई।

भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि इंडोगल्फ इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बबीना में विशेष श्रम निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट कराकर श्रमिक हितों की रक्षा हेतु कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कि जाए… इस अवसर पर इंडोगल्फ इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here