झांसी। जिले के सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम जावन में एक युवक ने अपने जिगरी दोस्त की कुल्हाड़ी से काट कर इस लिए हत्या कर दी क्योंकि 10 दिन पहले मृतक के घर मे डस्टोन कार्यक्रम में शामिल आरोपी ने मृतक की पत्नी का हाथ पकड़ लिया और डांस करने लगा, जिसको लेकर परिजनों ने एतराज जताया और झगड़ा हुआ था। जिससे आरोपी अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा था। उसी का बदला लेने के लिए हत्या कर दी।

जिले के सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम जावन निवासी 45 वर्षीय राम प्रसाद कुशवाहा खेती और मजदूरी करता था। उसका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। परिवार के सदस्यों के मुताबिक राम प्रसाद का जिगरी दोस्त चिंटू है। 10 दिसम्बर को राम प्रसाद के नाती का घर में दस्टोन कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए चिंटू भी बिना बुलाए पहुंच गया। जहां उसने कार्यक्रम के दौरान मृतक की पत्नी का हांथ पकड़ लिया और उसके साथ डांस करने लगा। परिजनों ने जब यह देखा तो उन्होंने एतराज जताया और उसे वहां दुत्कार कर भगा दिया। इस बात को लेकर चिंटू स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा था। जिसका उलहाना अगले दिन उसने दिया था।

शुक्रवार को मृतक खेत पर गया हुआ था। परिजनों का आरोप है कि अपने अपमान का बदला लेने के लिए चिंटू ने खेत पर पहुंचकर राम प्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजन व थाने की पुलिस एवं उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर का कहना है कि सकरार थाना क्षेत्र के जावन गांव के जंगल में राम प्रसाद जिनकी उम्र करीब 45 वर्ष है कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना सरकार पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। फील्ड यूनिट को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। परिजनों ने चिंटू अहिरवार पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर लेकर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।