भूमाफियाओं से छत पर दिनदहाड़े परिवार सहित युवक से हुआ झगड़ा 

झांसी। दिनदहाड़े भूमाफिया ने झांसी में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को छत से फेंकने से मौत का आरोप लगाया गया है। मृतक को छत दबंगों ने बंधक बनाकर उसकी पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट की थी। सूचना मिलते ही अधिकारी व थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल आरोपियों सहित परिजनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जिले के रक्सा थानान्तर्गत ग्राम अठौदना में रहने वाले लगभग 45 वर्षीय रुप सिंह कुशवाहा का प्रेमनगर थानान्तर्गत नगरा निवासी मेंहदी हसन और चन्द्रशेखर सोनी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि चंन्द्रशेखर और मेंहदी हसन अपने साथियों के साथ मंगलवार को अठौदना गए हुए थे। जहां उन्होंने रुपसिंह और उसकी पत्नी बच्चे को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद रुप सिंह किसी प्रकार वहां से निकला और छत पर चला गया। जहां पीछा कर हमलावरों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही थाने की पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने रुप सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि थाना रक्सा क्षेत्रांतर्गत ग्राम अठौंदना निवासी स्व. पीताराम व रामप्रसाद दोनों सगे भाई थे। राम प्रसाद के केवल एक पुत्री मुक्खी देवी हैं व स्व. पीताराम की पत्नी बेटी बाई तथा तीन लड़के- 1.रमेश, 2.कैलाश तथा 3.रूपसिंह हैं। जिनके पास  कुल 09 एकड़ पैतृक जमीन थी। पीताराम की पत्नी बेटीबाई व पुत्रगण रमेश, कैलाश तथा रूपसिंह ने अपने हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री 1. चंद्रशेखर सोनी पुत्र लक्ष्मी सोनी तथा 2. मेंहदी हसन पुत्र अब्दुल सलाम निवासी गण नगरा थाना प्रेमनगर झाँसी को रजिस्ट्री कर दी थी। जमीन का अभी तक कब्जा प्राप्त नहीं हुआ था।

 उक्त जमीन का कब्जा लेने के संबंध में बात करने के लिए चंद्रशेखर सोनी व मेंहदी हसन मंगलवार को रुपसिंह उपरोक्त के घर बात करने गये थे। रुप सिंह के छत पर बात हो रही थी। छत पर बाउंड्रीवॉल नहीं थी। दोनों पक्षों में हुई वाद-विवाद व धक्का-मुक्की के दौरान, 5 व्यक्ति-रुपसिंह, मेंहदी हसन, चंद्रशेखर सोनी, ममता देवी तथा आशिक छत से नीचे गिर गये। नीचे गिरने से सभी चोटिल हो गये, जिसमें रुपसिंह को गंभीर चोटें आईं।

 करीब 12.45 बजे सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा समस्त घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झाँसी भेज दिया गया। दौराने उपचार रुपसिंह उपरोक्त की मृत्यु हो गयी। डीआईजी झांसी एवं एसएसपी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। थाना रक्सा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।