झांसी। जिला अस्पताल में पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत चिकित्सक कोरोना पॉजीटिव निकला है। जिसकी पुष्टि एंटीजेन की जांच में हुई है। जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

दरअसल जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में तैनात एक डॉक्टर पिछले दिनों हैदराबाद गया हुआ था। जहां से लौटकर वह झांसी आए और उनकी कोरोना जांच हुई। जिसमें वह पॉजीटिव निकला। जैसे ही इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों में हुई तो उनमें हड़कम्प मच गया।

झांसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। अब तक कुल 332 लोगों की जांच की गई थी। 26 दिसंबर को 85 लोगों की जांच की गई इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कोई गंभीर लक्षण ना दिखने की वजह से मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कांटेक्ट ट्रेकिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अन्य लोगों की जांच भी कर ली जाएगी। उन्होंने भी से सर्तक रहने की अपील की है।