व्यापारियों ने बांटे एक दूसरे को उपहार, मनाया क्रिसमस 

झांसी। बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में मंगलवार को क्रिसमस समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि सही मायने में तो इस देश में व्यापारी सांता क्लास का काम करता है जो देश में 140 करोड लोगों को आवश्यक सामान की आपूर्ति कर उनकी सेवा का कार्य करता है एवं विषम परिस्थितियों में भी व्यापारी सदैव जनता व देश के साथ खड़ा रहता है।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को उपहार बांटे व क्रिसमस केक काटकर बधाई दी। इस मौके पर विशेष रूप से संजय गेड़ा, अशोक सेन, गोपाल गुप्ता, दिनेश टकसारी ,ओमी ब्रह्मचारी, हर्षवर्धन सेठ, पंकज अग्रवाल, संजीव, दीपक वसुंधरा, अरविंद गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन कुलदीप सिंह दांगी ने एवं आभार शांतनु घो व्यक्त किया।