झांसी । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार व अशोक गिरी की अध्यक्षता बैठक हुई ।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संत विलास शिवहरे ने कहा संगठन आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रिय है। इसके तहत संकल्प यात्रा, नमो एप तथा नवीन मतदाता व पन्ना प्रमुख बनाना आदि कार्यक्रमों को जल्द ही कर लेना है। चुनाव बहुत नजदीक है इसलिए नवीन मतदाता पर ध्यान देना होगा किसी भी तरह की कमी ना रहे! इसके साथ-साथ 22 जनवरी को हमारा सपना पूरा होने जा रहा है। सभी को 22 जनवरी की भी तैयारी करनी होगी। इस दिन हर घर में दीपक जलेंगे, मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलेगा, सुंदरकांड पाठ होगा। इसको लेकर भी संगठन गंभीर है व जनता का उत्साह है। जनता का वह संकल्प पूरा होने जा रहा है जो की 500 वर्षों से सपना बना हुआ था। भाजपा सरकार ने संविधान के दायरे में रहते हुए इस कार्य को भी कर दिखाया। भाजपा जो कहती है वह करती भी है। हम बड़े उत्साही है उसे ऐतिहासिक दिन के लिए जो की 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है।
जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा महानगर में जनता में काफी उत्साह है। सुंदरकांड पाठ प्रतिदिन महानगर के मंदिरों में हो रहा है जो की निरंतर 19 जनवरी तक चलेगा। जनता 22 जनवरी के लिए उत्साहित है बढ़-चढ़ कर धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि ले रही है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम उसे ऐतिहासिक दिन के गवाह होंगे की रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला ने कहा 22 जनवरी को हम अपने सनातनी वेशभूषा में पुरुष और स्त्री बृहद पूजा पाठ करेंगे जो तथा इस ऐतिहासिक दिन पर दीपों की थाली से महिलाएं घर-घर दीपक जलाएंगी। इस अवसर पर मंचासीन रहे विधायक रश्मि आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध गुब्बरेले, संजीव श्रृंगी ऋषि, मुकेश मिश्रा, जमुना कुशवाहा, संतोष सोनी, प्रदीप सरावगी। बैठक का संचालन अखिलेश गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर रामतीर्थ सिंघल, ब्लॉक प्रमुख राजकंतेश वर्मा, नंदकिशोर भिलवारे, बद्री त्रिपाठी, अखिलेश गुप्ता, जगदीश कुशवाहा, उदय लोहरी ,निशांत शुक्ला ,अमर सिद्ध ,रोहित गोठनकर ,लालता पांचाल ,संजीव अग्रवाल ,दिगंत चतुर्वेदी ,प्रियांशु डे ,सौरभ मिश्रा ,सहजेंद्र बघेल ,सुरेंद्र विश्वकर्मा ,अभिषेक जैन ,अनूप करोसिया, प्रमोद कुशवाहा ,दिनेश परिहार ,मनोज गुप्ता ,रोहित परिहार ,अजय राय ,प्रमोद चतुर्वेदी ,चंचल कंथारिया ,नागेंद्र पाल, जितेंद्र तोमर ,कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे।